रेप का वीडियो बनाया, फिर लड़की के बाप के साथ भी हरकत करने से बाज नहीं आए

रेप का वीडियो बनाया, फिर लड़की के बाप के साथ भी हरकत करने से बाज नहीं आए

हरदोई. योगी सरकार भले ही अपराधियों पर लगाम कसने के लाख दावे कर रही हो इसके बावजूद बेखौफ अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे अौर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला सामने आया है हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में। जहां शौच के लिए जा रही किशोरी को चार युवकों ने तमंचे के बल पर घेर लिया। युवकों ने सूनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने वीडियो भी बना लिया। 
My trending news


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गांव के बाहर शौच के लिए जा रही थी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे मुकेश पुत्र भैयालाल, लालू पुत्र राजेंद्र, वीरपाल पुत्र सुभाष और मुकेश पुत्र लाखन ने घेर लिया। इनमें से दो युवकों ने तमंचा निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी और जबरन गांव के बाहर स्थित एक पीपल के पेड़ के निकट ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया। लगभग दो घंटे तक युवकों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखा। इसके बाद युवकों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता का कहना है कि युवकों के घर पर शिकायत करने को गया तो आरोपियों ने मिलकर उसे भी घेर लिया और गाली गलौज की। 

पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उससे घटना की जानकारी पुलिस को न देने के लिए दबाव बनाया। शनिवार को पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली शाहाबाद पहुंची और प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम को घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फौरन ही पुलिस टीम गांव भेजी गई। जिनमें मुकेश और लालू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments