कमजोर दिल वाले न देखें ये Video, रिश्तों को तार-तार कर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
कमजोर दिल वाले न देखें ये Video, रिश्तों को तार-तार कर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
कमजोर दिल वाले न देखें ये Video, रिश्तों को तार-तार कर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
रोहतक। जिले के नौनंद गांव में एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पति की मौत के बाद महिला लगभग एक साल से अपने 3 बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी।
घटना की सूचना पर सांपला थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक हत्या के वास्तविक कारणों का नहीं पता चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।
एक साल पहले हुई थी पति की मौत
नौनंद गांव की शीला की शादी गुरुग्राम जिले के गांव हसनपुर में हुई थी। एक साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद से वह अपने मायके में भाई मंगल के पास अपने तीन बच्चों के साथ रहने लगी। मंगल शराब पीने का आदी था और नशे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। बुधवार सुबह 4 बजे उसने अपनी बहन शीला पर कांच की बोतल व फ्राईपैन से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मंगल की पत्नी सुनीता ने बताया कि लगभग 2 महीने पहले उसने अपने पति की शिकायत खरावड़ चौकी में भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अगर पुलिस कार्यवाही कर देती तो यह मामला नहीं होता। क्योंकि हमें पहले से ही अंदेशा था कि यह हमारी भी हत्या कर सकता है।
See full video click here...
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सांपला थाना प्रभारी कुलबीर सिंह व एसएसएल टीम की डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर सुबूत जुटाए गए। थाना प्रभारी कुलबीर का कहना है कि हत्या को शीला के भाई ने अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि शराब के नशे में इस हत्याकाण्ड को अंजाम दिया है, लेकिन अभी तक हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया है

Comments
Post a Comment